गुमला में 100 लोगों को लगाये गये टीके, आधा घंटा आर्ब्जवर रूम में रखा गया

Updated at : 19 Jan 2021 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में 100 लोगों को लगाये गये टीके, आधा घंटा आर्ब्जवर रूम में रखा गया

गुमला में 100 लोगों को लगाये गये टीके

विज्ञापन

गुमला : गुमला सदर अस्पताल परिसर स्थित मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार 100 हेल्थ वर्करों काे कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाये गये. टीकाकरण का शुभारंभ सिसई प्रखंड के एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन मोहम्मद मिन्हाज आलम को टीका लगा कर किया गया.

टीकाकरण के बाद उन्हें आधा घंटे के लिए आर्ब्जवर रूम में रखा गया, जहां बीटीटी अंजना साहू द्वारा टीकाकरण के साइड इफेक्ट के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. एचएम रवि सौरभ ने कहा कि 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत की गयी थी, जिसमें 100 हेल्थ वर्कर का टीकाकरण किया गया था.

उसी तरह सोमवार को शुरू हुए वैक्सीनेशन में 100 हेल्थ वर्कर का टीकाकरण किया जायेगा. टीकाकरण के बाद मोहम्मद मिन्हाज आलम ने बताया कि कोरोना महामारी के समय हमने कई पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल व कोविड सेंटर पहुंचाया है. मेरे साथ मेरे चालक भी पॉजिटिव हुए हैं. हमलोंग कोरेंटिन में रहे हैं. उस समय को याद कर दिल दहल उठता है.

भारत सरकार द्वारा वैक्सीनेशन किया जा रहा है. यह सराहनीय है. यह टीका मेरी सुरक्षा के लिए है. मौके पर एचएम रवि सौरभ, एएनएम रीना देवी, बीटीटी अंजना साहू, नीलम कुमारी, महिला सिपाही रेहाना परवीन, सरिता देवी सहित कई लोग मौजूद थे.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola