ePaper

सरकार ने नौसेना के काम के लिए झारखंड से मजदूर भेजने पर सहमति दी

Updated at : 11 Jul 2020 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार ने नौसेना के काम के लिए  झारखंड से मजदूर भेजने पर सहमति दी

सरकार ने नौसेना के काम के लिए झारखंड से मजदूर भेजने पर सहमति दी

विज्ञापन

रांची : राज्य सरकार ने नौसेना के काम के लिए तीन हजार मजदूर देने पर सहमति दी है. सरकार द्वारा बोर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के देश की सुरक्षा से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए मजदूरों को भेजने पर सहमति देने का यह दूसरा मामला है. एलएंडटी ने जून में राज्य सरकार को पत्र लिख कर विशाखापतनम के पास नौसेना से जुड़े कार्यों के लिए मजदूर उलब्ध कराने की मांग की थी.

श्रम नियोजन सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद मजदूरों के भेजने पर सहमति दी है. एलएंडटी ने इन मजदूरों को अच्छी मजदूरी और सुविधाएं देने के प्रस्ताव दिया है. इसके तहत अकुशल मजदूरों को प्रति माह 16,517 रुपये, अर्द्ध कुशल मजदूरों को 19,348 रुपये और कुशल मजदूरों को प्रति माह 23,320 रुपये की दर से भुगतान किया जायेगा.

झारखंड से नौसेना के लिए भेजे जानेवाले इन मजदूरों को वेतन भत्ते के अलावा इएसआइ और पीएफ की सुविधा भी दी जायेगी. एलएंडटी ने नौसेना से जुड़ी परियोजनाओं के लिए तीन हजार मजदूरों की मांग की है. साथ ही यह भी कहा है कि नौसेना से जुड़ी परियाेजनाएं दिसंबर 2022 तक पूरी हो जायेंगी.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola