खरना पर छठी मइया की पूजा की, पहला अर्घ्य आज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Oct 2025 8:14 PM
प्रति नववर्ष छठ पूजा के दूसरे दिन महागामा में व्रतियों ने निर्जला व्रत के साथ खरना पूजा की। वे अरवा चावल, गंगाजल, गुड़ से बनी खीर, रसिया और रोटी का प्रसाद तैयार कर छठी मैया की पूजा किए। खरना पूजा के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ। महिलाएं पारंपरिक छठ गीत गाते हुए प्रसाद बांटीं। बाजारों में पूजा सामग्री की खरीददारी बढ़ी, लेकिन फलों की कीमतें ऊंची रहीं। लक्ष्मण बांध, बसुआ पोखर समेत कई घाटों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सीओ खगेन महतो ने सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात बताया। भगवान सूर्य की प्रतिमा के साथ भव्य पंडाल बनाया गया है। सोमवार शाम डूबते और मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व सम्पन्न होगा।
प्रतिनिधि, महागामा. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन व्रतियों ने नेम निष्ठा से खरना पूजा की. इस दौरान निर्जला व्रत रखकर उन्होंने शाम को अरवा चावल, गंगाजल और गुड़ से बनी खीर, रसिया और रोटी का प्रसाद तैयार कर छठी मैया का पूजन किया. खरना के अर्गासन पूजन के बाद व्रतियों ने महाप्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया. महिलाओं ने पारंपरिक छठ गीत गाए और पूजा के बाद परिजनों में खरना का प्रसाद बांटा गया. छठ पूजा को लेकर बाजारों और घरों में बजने वाले पारंपरिक गीतों से भक्तिमय माहौल बन गया है. बसुवा चौक और महागामा हटिया परिसर में पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. इस वर्ष फलों की कीमतों में उछाल देखा गया. महागामा के लक्ष्मण बांध, बसुआ पोखर, ऊर्जानगर, खदहरामाल सहित अन्य छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. सीओ खगेन महतो ने बताया कि महागामा नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं. लक्ष्मण बांध छठ घाट पर भव्य पंडाल बनाया गया है, जहाँ भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी. सोमवार शाम को डूबते और मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ पर्व का समापन होगा. महागामा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पूजा के गीतों से माहौल भक्तिमय है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










