कार्यशाला में जनवितरण प्रणाली के लाभुकों को किया गया जागरूक

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

लाभुकों को जागरूक करने के लिए डीसी के निर्देश पर कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड स्थित सभागार में जनवितरण प्रणाली के लाभुकों को जागरूक करने के लिए डीसी के निर्देश पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता एमओ अंबुज मुर्मू ने किया. कार्यशाला में मुख्य रूप से बीडीओ अभिनव कुमार, जिला से गठित टीम में दिनकर ठाकुर, अनिल कुमार, अक्षय कुमार, मुखिया व जनवितरण प्रणाली के दुकानदार मुख्य रूप से उपस्थित थे. जिला से गठित टीम द्वारा आये पदाधिकारी ने मुखिया व जनवितरण प्रणाली के दुकानदार को बताया कि जनवितरण प्रणाली के ऐसे बहुत लाभुक हैं, जिन्हें राशन कार्ड से मिलने वाले लाभ के बारे में पता नहीं है.

लाभुक को राशन कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में दें जानकारी

आये जनप्रतिनिधि व दुकानदार को कहा कि इसके लिए लाभुक को राशन कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक करें, ताकि वह लाभ ले सके. पदाधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड के लाभुकों का ईकेवाईसी की अंतिम तिथि 31 मार्च तक है. वैसे दुकानदार जिनको वैसे लाभुक जिनका ईकेवाईसी नहीं हो पाया है और दुकानदार को लाभुक का पता नहीं है. उनकी सूची उपलब्ध करा दी गयी है. वैसे लाभुकों को चिह्नित कर उनका ईकेवाईसी करायें. बताया कि वैसे बहुत से लाभुक या बुजुर्ग लाभुक हैं, जिनका फिंगर नहीं ले रहा है. वैसे लाभुकों का आंखों के माध्यम से ईकेवाईसी कराया जाएगा. बीडीओ ने बताया कि सभी पीडीएस दुकानदार के पास वैसे कई लाभुक हैं, जो सरकार द्वारा दिये गये मापदंड को फॉलो नहीं कर रहा है और गलत तरीके से फायदा उठा रहा है. उन्हें चिन्हित कर उनका नाम हटायें, ताकि गरीबों को फायदा मिल सके. मौके पर नरेंद्र शेखर आजाद, मोहन पांडेय, मुरली राम, गंगाधर चौधरी, गनौरी राम, ललन सिन्हा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola