मेहरमा में मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
मेहरमा में मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया

विज्ञापन

मेहरमा थाना क्षेत्र के सिद्धो कान्हू चौक पर बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल चालक ट्रैक्टर में टकरा गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेहरमा ले जाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉ. प्रणव कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. घायल मोटरसाइकिल चालक का पैर टूट जाने और हाथ में गंभीर चोट होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर गश्ती में मौजूद एएसआइ राजेश पांडेय और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटना स्थल पर जमा भीड़ को हटाया और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना में लाया. घायल युवक की पहचान प्रीतम पासवान (20 वर्ष), निवासी बरारी, मेहरमा थाना क्षेत्र के रूप में की गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और घायल या उसके परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola