स्ट्रक्चर तैयार कर अधूरी छोड़ दी गयी जलमीनार

Updated at : 22 May 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
स्ट्रक्चर तैयार कर अधूरी छोड़ दी गयी जलमीनार

स्ट्रक्चर तैयार कर अधूरी छोड़ दी गयी जलमीनार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी. प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत चपरी पंचायत के कुर्पटी चौक स्थित देवघर मोड़ परिसर में लगाया गया सोलर जलमीनार से लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है. यह जलमीनार निर्माण कार्य के बाद से आज तक लोगों को पानी नसीब नहीं हो पाया है. बताया जाता है कि जिस स्थान पर यह जलमीनार लगाई गई है, उक्त स्थल के चारों ओर गुरुवार व रविवार को हाट बाजार लगती है, जहां आसपास के गांव से हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं, जो इस भीषण गर्मी में पीने के पानी का उपयोग कर सकते थे. वर्तमान समय में यह लोगों का सपना मात्र बनकर रह गया है. फिलहाल व्यापारी और खरीदारी करने वाले लोग टंकी को देखते हुए आगे बढ़ जाते हैं या फिर दुकान से पानी खरीदकर पीने को मजबूर होते हैं. इसी परिसर में संतमत का सबसे बड़ा आश्रम भी स्थित है, जहां प्रतिदिन सुबह-शाम सत्संग प्रेमी भजन-कीर्तन में भाग लेने आते हैं. उन्हें भी पानी के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है. जानकारी देते हुए मनीष कुमार, देवेंद्र कुमार, पंकज कुमार, चंदन कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य के समय केवल स्ट्रक्चर तैयार किया गया था. इसके बाद ना तो टंकी लगाई गई और ना ही कोई अन्य कार्य किया गया है. पूछने पर बताया जाता है कि लगाया गया मोटर जलमीनार के बोरिंग में समा गया.इतनी राशि खर्च होने के बावजूद योजना ठेकेदार की भेंट चढ़ गई, जिसकी ओर ना तो अधिकारी ध्यान देते हैं और ना ही संबंधित विभाग. कागजों पर लोग पानी पी रहे हैं, पर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है. आखिर दोषी कौन है, जिसके कारण ग्रामीण परेशान हैं. इस भीषण गर्मी में भी ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए सोलर जलमीनार की सुध लेने वाला कोई नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola