वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मियों ने दूसरे दिन काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन

डिग्री महाविद्यालय में 23 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
पथरगामा प्रखंड के एसबीएसएसपीएस जनजातीय डिग्री महाविद्यालय पथरगामा में शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपने चार माह के लंबित वेतन भुगतान को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. सुदर्शन प्रसाद सिंह और शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद प्रभात रंजन सिंह के संयुक्त नेतृत्व में किया गया. प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने प्रभारी प्राचार्य को निष्क्रिय और उदासीन बताया. उन्होंने कहा कि लंबित वेतन का भुगतान अविलंब किया जाये, अन्यथा वे अपनी कुर्सी छोड़ने को मजबूर होंगे. कर्मियों ने स्पष्ट किया कि चार माह का वेतन न मिलने के कारण वे दाने-दाने के मोहताज हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि 21 मार्च तक वे अपनी मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. यदि इसके बावजूद कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो 23 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल और तालाबंदी की जाएगी. हालांकि संघ ने यह भी सुनिश्चित किया कि विश्वविद्यालय परीक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होगा. इस मौके पर प्रो. प्रमोद कुमार महतो, प्रो. शिवशंकर मिश्र, प्रो. संदीप प्रसाद सिंह, प्रो. अजय कुमार वर्मा, प्रो. नवलेश्वरी झा, प्रो. अरविंद कुमार सिंह, प्रो. राजेश किस्कू, प्रो. अंजली कुमारी, प्रो. कुमारी सुमन, प्रो. वर्षा जोशी, प्रसेनजीत सिंह, सौरभ भारती, चंद्रशेखर ठाकुर, विवेक कुमार, निवास कुमार, रामविलाश सिंह, रितेश कुमार, बसंत दास, विज्ञान चंद्र, अमरेंद्र कुमार, शकुंतला मुर्मू सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




