मोदी के पक्ष में हवा, गोड्डा में भारी मत से होगी भाजपा की जीत : कुंदन

Updated at : 24 May 2024 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी के पक्ष में हवा, गोड्डा में भारी मत से होगी भाजपा की जीत : कुंदन

पोड़ैयाहाट एवं सरैयाहाट के दर्जनों गांवों का किया दौरा

विज्ञापन

भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व सदस्य राज्य मिशन प्राधिकार झारखंड सरकार कुंदन कुमार लाल ने पोड़ैयाहाट एवं सरैयाहाट के दर्जनों गांवों का दौरा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील वोटरों से की है. श्री लाल ने पोड़ैयाहाट के बांझी, तलझारी, लता, सरकंडा, सरैयाहाट, घघरी, कुसियारी, कुरमा हाट एवं अन्य गांवों में जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को बड़ी जीत दिलाने का आह्वान किया. श्री लाल ने बताया कि इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में हवा चल रही है. भाजपा की सरकार केंद्र में बनना तय है. साथ ही गोड्डा लोकसभा की जनता भी पूरी जोश के साथ अपार वोट देकर प्रत्याशी निशिकांत दुबे को सदन भेजेगी. कहा कि विपक्ष की ओर से अपनाये जा रहे किसी भी हथकंडा का असर जनता पर नहीं होने जा रहा है. लोगों के मन में केवल भाजपा ही भाजपा है. उन्होंने वोटरों से आग्रह किया कि विकास के लिए सभी को भारी संख्या में वोट देकर जिताने का काम करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola