गोड्डा जिले में धूमधाम से संपन्न हुई विषहरी पूजा

Updated at : 09 Aug 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा जिले में धूमधाम से संपन्न हुई विषहरी पूजा

गोड्डा जिले में धूमधाम से संपन्न हुई विषहरी पूजा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महागामा. महागामा में दो दिवसीय विषहरी पूजा धूमधाम से मनाई गई. हटिया चौक, गंगासागर मोड़, मेहतर टोला सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने मां विषहरी की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की. हटिया चौक स्थित विषहरी मंदिर में माता विषहरी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधिपूर्वक पूजन किया गया. शाम को श्रद्धालुओं ने फल, फूल और अन्य पूजन सामग्री से भरी डलिया चढ़ाकर पूजा की. विषहरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और देर रात तक मनसा विषहरी के गीत-भजन से मंदिरों का माहौल भक्तिमय बना रहा. दुर्गा मंदिर प्रांगण स्थित आदर्श क्लब में कलाकारों ने सती बिहुला नाटक का मंचन किया, जिसमें पौराणिक लोककथा पर आधारित सती बिहुला काव्य के सभी प्रसंगों को आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया गया. इसे देखने के लिए रात भर लोगों की भीड़ लगी रही. विषहरी पूजा के अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे महागामा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola