दुर्घटना में घायल राहगीर की इलाज के दौरान मौत, बाइक सवार हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल राहगीर की इलाज के दौरान मौत, बाइक सवार हिरासत में

अनियंत्रित बाइक ने ई-रिक्शा और राहगीर को लिया चपेट में

विज्ञापन

गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेसोबथान के पास सोमवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पैदल राहगीर की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान जामुन टोला, तिलाबाद निवासी सुरजू किस्कू के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सुंदरपहाड़ी क्षेत्र में एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. ई-रिक्शा को धक्का मारने के बाद बाइक सवार वहां से भागने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान टेसोबथान गांव के पास वह सड़क किनारे चल रहे सुरजू किस्कू को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए भाग रहे बाइक सवार को खदेड़कर पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलते ही सुंदरपहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के सहयोग से हिरासत में ले लिया. घायल सुरजू किस्कू को तुरंत सदर अस्पताल गोड्डा पहुंचाया गया. हालांकि चोटें गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान रात में ही उनकी मृत्यु हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. मृतक के भगिना मिस्त्री सोरेन ने बताया कि सुरजू की पारिवारिक स्थिति चुनौतीपूर्ण थी. उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गयी थी और उनके कोई औलाद नहीं थी, इसलिए वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता था.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और बाइक सवार से पूछताछ जारी है.

-विधान पटेल, थाना प्रभारी, सुंदरपहाड़ीB

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola