मेहरमा में 26 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

Updated at : 29 Apr 2025 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
मेहरमा में 26 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

33 हजार बिजली तार में फॉल्ट की वजह से हो रही परेशानी

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र में 26 घंटे से बिजली नहीं रहने के कारण पानी के अलावे इस उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है. बताते चलें कि करीब एक महीने से प्रखंड क्षेत्र में हल्की बारिश व हवा चलने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं सोमवार को करीब तीन बजे रात्रि से बिजली कटने के कारण 26 घंटा बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर पानी के अलावे, बिजली से मिलने वाली सुविधा भी नदारत है. कुछ लोगों के घर में लगा इनवर्टर भी बंद होने की वजह से इस उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं बिजली के बारे में बिजली विभाग के लाइन मैन सुमित कुमार से पूछे जाने पर उसने बताया कि 33 हजार में फॉल्ट हो गया है. फॉल्ट को खोजा जा रहा है, मगर फॉल्ट नहीं मिल पाया है. फॉल्ट मिलने पर ठीक होने के त्वरित बाद बिजली दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola