शहर के मंदिरों से चांदी मुकुट चोरी करने का आरोपी धराया, भेजा जेल

Updated at : 10 Mar 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
शहर के मंदिरों से चांदी मुकुट चोरी करने का आरोपी धराया, भेजा जेल

दोनों मंदिर में एक ही दिन हुई थी चोरी की घटना

विज्ञापन

गोड्डा शहर के गोढ़ी दुर्गा मंदिर व हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान का मुकुट चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सोनू कुमार पिता बुद्धिनाथ साह है. आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेलगढ़ी गांव का रहने वाला है. इंस्पेक्टर दिनेश महली ने बताया कि दोनों मंदिर में एक ही दिन चोरी की घटना हुई थी. चोर द्वारा ही मुकुट की चोरी की गयी थी. साथ ही गोढ़ी दुर्गा मंदिर में दान पेटी से पैसा भी चुराया गया था. इसको लेकर लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी और आरोपियों की खोजबीन की जा रही थी. गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी का समान भी पुलिस ने बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola