सफाईकर्मियों की हड़ताल से प्रभावित है साफ-सफाई

जब तक सभी मांगों को दे दिया नहीं जाता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा
झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन के तहत राज्य महासंघ के आह्वान पर सफाई कर्मियों का राज्य स्तरीय हड़ताल छह सूत्री मांगों के समर्थन में 11वें दिन भी जारी रहा. सभी कर्मी हड़ताल पर डटे हुए हैं. मालूम हो कि सभी कर्मी स्थायीकरण सहित 10 लाख का बीमा देने, तीसरा 100% आवंटन देने आदि मांगो केा लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं. हड़ताली नेताओं ने कहा कि जब तक सभी मांगों को दे दिया नहीं जाता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा. हड़ताल में अध्यक्ष सोमेश्वर मेहतर, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष नारायण मेहतर, जूली देवी, मुन्नी देवी, शोभा कुमारी, फूलों देवी, मुखिया देवी, अकाली देवी, रूबी देवी थे. इधर हड़ताल के कारण शहर की साफ-सफाई प्रभावित है. शहर में झाड़ू आदि नहीं दिया जा रहा है. नालियों की साफ-सफाई बंद है. कूड़ा का जैसे-तैसे उठाव कराया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




