एडीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, दिये आवश्यक निर्देश

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

योजनाओं को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाये.

विज्ञापन

महागामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को जिला एडिशनल कलेक्टर प्रेमलता मुर्मू की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, अंचलाधिकारी डॉक्टर खगेन महतो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी. जिला एडिशनल कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाये. उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, जल आपूर्ति और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने लाभुकों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने और शिकायतों के त्वरित निपटारे पर जोर दिया. बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति, बाधाओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की गयी. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे नियमित निरीक्षण करें और विकास कार्यों की गति को बनाये रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola