बसुवारा गांव में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अंचल प्रशासन ने सख्त कदम उठाया

विज्ञापन

महागामा थाना क्षेत्र के सरोतिया पंचायत अंतर्गत बसुवारा गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व कर रहे सीओ डॉक्टर खगेन महतो ने बताया कि गांव में रास्ते पर अतिक्रमण के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा था. इस समस्या को लेकर पहले 33 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था. इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाये जाने के बाद अंचल प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. सीओ ने अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में रास्ता का अतिक्रमण नहीं करने का सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आदेश नहीं मानने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करते हुए 33 घरों के अतिक्रमित हिस्सों को ढहा दिया गया. मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे, जिसमें पुलिस बल की भी तैनाती की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola