रामनवमी और ईद का पर्व शांतिपूर्ण रूप से मनाने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी और ईद का पर्व शांतिपूर्ण रूप से मनाने का संकल्प

पुलिस ने अफवाह रोकने और भाईचारे के वातावरण को बनाये रखने के दिये निर्देश

विज्ञापन

बोआरीजोर थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने की. बैठक में उपस्थित सीओ केदारनाथ सिंह ने कहा कि सभी पर्व शांति और भाईचारे का संदेश देते हैं. उन्होंने सभी से अपील किया कि पर्वों के दौरान किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे और पर्व हमेशा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाये. उन्होंने बताया कि पुलिस पर्व के दौरान गश्ती जारी रखेगी और किसी भी व्यक्ति द्वारा शांति भंग करने का प्रयास किये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिया जाये और यदि अफवाह फैलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी. रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस ने श्रीपुर बाजार गांव में पूजा समिति के सदस्यों से अपील की कि मां की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा अर्चना शांतिपूर्ण रूप से करें. साथ ही मुस्लिम भाइयों से भी अनुरोध किया गया कि ईद के पर्व को भाईचारे के माहौल में मनायें. इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार, शैलेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, मुखिया मनोज मरांडी, सोनाराम मड़ेया, मिस्त्री हांसदा, अकमल अंसारी, ओंकार साह, दीनबंधु मंडल, जयकांत मिश्रा, उदयकांत मिश्रा, राकेश साह, कृष्णदेव भगत, धीरज कुमार, जयप्रकाश भगत, विवेक साह, सद्दाम अंसारी, विकास कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. बैठक का उद्देश्य रामनवमी और ईद को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाना और पर्वों के दौरान सुरक्षा एवं सामुदायिक सौहार्द सुनिश्चित करना बताया गया.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola