रक्तदान करना अत्यधिक पुण्य का कार्य : सीओ

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

संग्रहित रक्त से जरूरतमंद मरीज की बचायी जा सकती है जान

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त के निर्देशानुसार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अंचल अधिकारी केदारनाथ सिंह, जीपीएस किशोर झा सहित सात व्यक्तियों ने अपना रक्तदान किया. इस अवसर पर अंचल अधिकारी ने कहा कि रक्तदान अत्यधिक पुण्य का कार्य है. स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए. आपके रक्त से जरूरतमंद मरीज का जान बचाया जा सकता है. स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने से उनके स्वास्थ्य पर कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है. मनुष्य को अपनी जिंदगी में परोपकार की भावना रखनी चहिए. स्वास्थ्य कर्मी मिलन कुमार नाग ने कहा कि रक्तदान शिविर में प्राप्त रक्त को संग्रह कर जिला बल्ड रक्त संग्रह कैंप में रखा जाएगा एवं जरूरतमंद मरीज को बल्ड के जरूरत पड़ने पर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola