ePaper

लखीपुर उरांव टोला में एक साल से सोलर जलमीनार व चापाकल खराब

Updated at : 29 Dec 2024 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
लखीपुर उरांव टोला में एक साल से सोलर जलमीनार व चापाकल खराब

मुखिया को दी गयी है जानकारी, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं

विज्ञापन

महागामा प्रखंड क्षेत्र के जमायडीह पंचायत अंतर्गत लखीपुर उरांव टोला में एक साल से सोलर जलमीनार व चापाकल खराब रहने के कारण ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में ग्रामीण सुमंती टोप्पो, विश्वनाथ उरांव, सीता उरांव, राजू उरांव, बजरंगी उरांव, समरा उरांव, रामदेव उरांव आदि ने बताया कि गांव में लगा सोलर जलमीनार व चापाकल खराब रहने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है. ऐसे में गांव के एकमात्र चापाकल से लोगों को पानी लाकर अपनी जरूरत पूरा करना पड़ रहा है. चापाकल मरम्मती के अभाव में गांव के लोगों की प्यास बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जहां गांव के एकमात्र चापाकल पर पानी लेने के लिए सुबह-शाम लोगों को भीड़ के वजह से कड़ी मशक्कत करना पड़ता है. ग्रामीणों ने कहा कि चापाकल व सोलर जलमीनार खराब रहने की सूचना पंचायत के मुखिया को दिया गया है लेकिन अब तक ठीक कराने की दिशा में कोई पहल नही किया गया है. जिसके कारण ठंड में भी लोग पानी के लिए परेशान है. ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से अविलंब चापाकल ठीक कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola