एप्रोच पथ नहीं बनने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

करोड़ों की लागत से किया गया पुल का तो निर्माण

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के बनियाडीह नदी में पुल निर्माण के बाद एप्रोच पथ नहीं बनने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. उक्त नदी में पूरब दिशा की ओर पुल निर्माण कार्य कराया गया था, जिससे की नदी का किनारा होते हुए गांव को मुकेरीचक से जोड़ा जा सके. पुल का निर्माण कार्य सात साल पूर्व ही हो गया. इसके बावजूद आज तक एप्रोच पथ नहीं बन सका. इससे पुल बेकार साबित हो रहा है. बताया जाता है कि एप्रोच पथ के बन जाने से बनियाडीह के साथ-साथ क्षेत्र के आधे दर्जनों गांवों का आवागमन इस मार्ग होकर सीधे मुकेरीचक गांव होकर बोआरीजोर से सीधे जुड़ जाएगा. ग्रामीणों की आस अधूरी ही रह गयी. ग्रामीण बिनोद यादव, परमानंद साह, कैलाश यादव, नीरज यादव, सुबोध यादव, अरविंद कुमार ने बताया कि सूखे के दिनों के समय में दो पहिया वाहन भी आसानी से गुजर नहीं पाते हैं. करोड़ों की लागत से पुल का तो निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया, जो सिर्फ देखने के लायक है. इसका कोई उपयोग नहीं है. ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल तो पुल के ऊपर कुछ लोग अपने खेतों से लाकर फसल तैयारी करने का लाभ उठा रहे हैं. आवागमन के नाम पर कोई सुविधा नहीं है. ग्रामीणों ने उक्त पुल के दोनों ओर एप्रोच पथ बनाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola