श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

श्री राधे के जयघोष से माहौल भक्तिमय

विज्ञापन

महागामा प्रखंड क्षेत्र के मोहानी शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इस दौरान शिव मंदिर प्रांगण से 501 कन्याओं व महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरकर मोहानी, सीनपुर चौक का भ्रमण किया. गाजे-बाजे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति भाव में थिरकते हुए साथ चल रहे थे. कलश यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा लगाये गये श्री राधे के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया. वहीं समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं को रास्ते में जगह-जगह शरबत पानी पिलायी गयी. कलश यात्रा के बाद कथा स्थल पर कथा वाचक त्रिभुवन पांडे जी महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश को स्थापित कर आरती पूजन किया एवं श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. कलश यात्रा में आयोजक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र यादव सहित श्रद्धालुओं की भीड़ साथ चल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola