होली मिशन स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जेएनवी प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

तिलकनगर स्थित होली मिशन स्कूल परिसर में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक शिव शंकर कुमार यादव और प्राचार्य विनायक कुमार साह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. समारोह के दौरान उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की. निदेशक शिव शंकर कुमार यादव ने बताया कि यह प्रतिष्ठित परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की गयी थी और इसका परीक्षाफल मार्च 2026 में प्रकाशित हुआ. उन्होंने बताया कि स्कूल के 10 छात्रों में से 4 छात्रों ने 96.25% जैसे शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया. शिव शंकर कुमार यादव ने कहा कि होली मिशन स्कूल हर वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, नेतरहाट, हजारीबाग, रामकृष्ण मिशन और सिमुलतला जैसे देश के प्रमुख और प्रतिष्ठित स्कूलों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है. इस विशेष अवसर पर अंग शिल्पी कुमारी, प्राचार्य विनायक कुमार साह सहित विद्यालय के शिक्षक कीर्ति राज, अंशु कुमारी, कौशल किशोर, प्रितम कुमार, लाल कृष्ण आडवाणी, वीणा कुमारी, मीनू कुमारी, गायत्री कुमारी, स्वाति कुमारी, शिव कुमार, अमित कुमार और गणेश कुमार आदि उपस्थित रहे. समारोह के दौरान छात्रों को उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र और सम्मानित किया गया, जिससे छात्र और अभिभावक दोनों उत्साहित दिखे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola