विपरीत दिशा से वाहन चलाने वाले चालकों पर भी अब सख्त शिकंजा

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा में कड़ी कार्रवाई: पुलिस ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन

मेहरमा और बलबड्डा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. पहले बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाती थी. अब पुलिस उन चालकों पर भी कार्रवाई करेगी जो अपने लेन की बजाय विपरीत दिशा से वाहन चला रहे हैं. बुधवार को मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर और बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने अपने-अपने थाना क्षेत्र की सीमाओं पर सामूहिक निरीक्षण किया. उन्होंने सभी वाहन चालकों को रोककर चेतावनी दिया कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें, क्षमता से अधिक यात्री न लें और वाहन अपने लेन में ही चलायें. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अब ऐसा कोई चालक नहीं बख्शा जाएगा, जो अपनी दिशा में वाहन न चलाकर विपरीत दिशा में चला रहा हो. मौके पर पुलिस के जवान उपस्थित रहे और उन्होंने आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने पर जोर दिया.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola