प्रखंड स्तरीय गरिमा केंद्र और सलाहकार समिति का गठन

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड स्तरीय गरिमा केंद्र और सलाहकार समिति का गठन

महिला हिंसा की रोकथाम को लेकर उठाया गया कदम

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में लिंग आधारित हिंसा के रोकथाम हेतु प्रखंड स्तरीय गरिमा केंद्र की स्थापना और प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया गया. इस संबंध में बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि डीसी के निर्देशानुसार यह केंद्र और समिति बनायी गयी है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला हिंसा को रोकना है. बीडीओ ने बताया कि समिति में पदेन अध्यक्ष बीडीओ होंगे, संयोजक जेसीएलपीएस के कार्यक्रम प्रबंधक होंगे और सदस्य के रूप में क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी, प्रमुख, चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और डालसा के प्रतिनिधि शामिल होंगे. उन्होंने यह भी बताया कि जेसीएलपीएस द्वारा महिला हिंसा रोकथाम हेतु पहले ही पंचायत स्तरीय समिति का गठन किया जा चुका है. समिति के माध्यम से महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, महिला शोषण सहित सभी महिला संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक प्रत्येक तीन महीने के अंतराल पर आयोजित की जाएगी. पंचायत स्तरीय समिति द्वारा जो भी महिला हिंसा संबंधी मामला आएगा, उसका समाधान प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति द्वारा किया जाएगा. इस अवसर पर प्रमुख जशीनता हेंब्रम, कार्यक्रम प्रबंधक चंदन कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार किस्कू, किशोर झा, राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola