ePaper

संवेदनशीलता के साथ मरीजों का इलाज करें कर्मी, न हो लापरवाही : डीसी

Updated at : 03 Jan 2026 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
संवेदनशीलता के साथ मरीजों का इलाज करें कर्मी, न हो लापरवाही : डीसी

डीसी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर उनके इलाज की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता व चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली.

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल का डीसी ने लिया जायजा तस्वीर- 51 रेफरल अस्पताल का निरीक्षण करती डीसी. प्रतिनिधि, महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल का डीसी अंजली यादव ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर, ओपीडी, विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केंद्र समेत अन्य विभागों का निरीक्षण किया. वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान डीसी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर उनके इलाज की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता व चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए, इस दौरान डीसी ने चिकित्सा प्रभारी डॉ खालिद अंजुम को स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश दिया. मौके पर अस्पताल की साफ-सफाई, समय पर उपचार, ओटी रूम की व्यवस्था, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. डीसी ने कहा कि आम जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है. किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. दवाओं व जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये. निरीक्षण के दौरान सीएस सुभाष चंद्र शर्मा, एसडीओ आलोक वरण केसरी, चिकित्सा पदाधिकारी खालिद अंजुम, सीओ डॉ खगेन महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola