किताबों से निकलकर पावर प्लांट पहुंचे छात्र, अदानी प्लांट में समझी बिजली बनने की पूरी कहानी

Updated:
विज्ञापन

एसआर पब्लिक स्कूल के बच्चे अदनी पावर में एसआर पब्लिक स्कूल के3 छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एस.आर. पब्लिक स्कूल, गोड्डा के विद्यार्थियों ने अदानी पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कर बिजली उत्पादन की आधुनिक तकनीक और कार्यप्रणाली को करीब से समझा.

विज्ञापन

गोड्डा : शिक्षा को किताबों से आगे बढ़ाकर व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने की पहल के तहत एस.आर. पब्लिक स्कूल, सरकंडा के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण अदानी पावर प्लांट, गोड्डा में आयोजित किया गया. भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पावर प्लांट की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझाया गया. उन्हें कोयले से बिजली उत्पादन की पूरी प्रक्रिया, टरबाइन, जनरेटर, कूलिंग सिस्टम और संयंत्र में अपनाई जाने वाली आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दिया गया.

विज्ञापन
एसआर पब्लिक स्कूल के बच्चे अदनी पावर में  एसआर पब्लिक स्कूल के3 छात्र | Prabhat Khabar Network
एसआर पब्लिक स्कूल के बच्चे अदनी पावर में एसआर पब्लिक स्कूल के3 छात्र | Prabhat Khabar Network

अदानी पावर प्लांट में छात्रों ने समझी बिजली उत्पादन की पूरी प्रक्रिया

अदानी पावर प्लांट के अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों ने छात्रों को बिजली उत्पादन से जुड़े प्रत्येक चरण को सरल और रोचक भाषा में समझाया गया. छात्रों को प्लांट के कंट्रोल रूम, बॉयलर, टरबाइन हॉल और ट्रांसमिशन यूनिट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों का अवलोकन कराया गया. इस दौरान छात्रों ने तकनीक और सुरक्षा से जुड़े कई सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने संतोषजनक उत्तर दिया.

औद्योगिक भ्रमण से छात्रों को मिला व्यावहारिक ज्ञान, तकनीक और करियर को समझने का अवसर

विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ उद्योगों के व्यावहारिक पक्ष से अवगत कराना था. प्लांट का भ्रमण कर छात्र काफी उत्साहित थे.छात्रों ने कहा कि इस भ्रमण से उन्हें आधुनिक तकनीक और बिजली उत्पादन की जटिल प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर मिला है. विद्यालय के निदेशक श्रवण कुमार महतो एवं प्राचार्य आरती कुमारी ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनमें तकनीकी समझ और करियर के प्रति जिज्ञासा विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने इस अवसर के लिए अदानी पावर प्लांट प्रबंधन एवं अनुराग सर के प्रति आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक निलेश कुमार, ब्रजकिशोर कुमार एवं मालती मरांडी की मुख्य भूमिका रही. विद्यालय परिवार ने अदानी पावर प्लांट प्रबंधन का छात्रों को भ्रमण का अवसर देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola