सुबह घर से निकला, फिर नहीं लौटा… जंगल में पेड़ से लटका मिला शव,पत्नी ने खोला राज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोआरीजोर के तालझारी गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन

बोआरीजोर: बोआरीजोर के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तालझारी गांव में एक आदिवासी युवक का शव गांव के समीप जंगल में पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान रायमन टुडू के रूप में हुई है. सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

सुबह घर से निकला था युवक

मृतक की पत्नी उर्मिला सोरेन ने बताया कि रायमन टुडू शराब का अधिक सेवन करता था. वह सुबह घर से निकला था. कुछ देर बाद ग्रामीणों से सूचना मिली कि वह जंगल में पेड़ से लटका मिला है. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे.

घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि मृतक का पैतृक घर हरखा गांव में है. शादी के बाद वह अपने ससुराल तालझारी गांव में रह रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola