Godda News: हनवारा पंचायत में सालभर से सोलर जलमीनार खराब, जलसंकट से परेशान लोग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

महागामा प्रखंड के हनवारा पंचायत स्थित हनवारा यादव टोली और मिल्की आंगनबाड़ी के पास, इमली बांध के समीप स्थापित सोलर जलमीनार पिछले एक साल से खराब पड़ी है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, हनवारा
महागामा प्रखंड के हनवारा पंचायत स्थित हनवारा यादव टोली और मिल्की आंगनबाड़ी के पास, इमली बांध के समीप स्थापित सोलर जलमीनार पिछले एक साल से खराब पड़ा है. इस वजह से स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण अनुरोध यादव, सतीश यादव, मुर्शीद आलम, तौफीक आलम, बेचू आलम, साबिर आलम और हृदय यादव समेत अन्य लोगों ने बताया कि इस जलमीनार से करीब 30-40 घरों और राहगीरों को पानी की आपूर्ति होती थी. लेकिन जलमीनार के खराब होने के बाद से लोगों को पानी की व्यवस्था के लिए अन्यत्र भटकना पड़ रहा है. स्थानीय निवासियों को अपने घरेलू उपयोग के लिए निजी स्रोतों से पानी लाना पड़ता है, जिसमें काफी समय व्यतीत करना पड़ता है और खर्च भी होते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार की खराबी की सूचना कई बार बीडीओ और स्थानीय मुखिया को दी गई है. इसके बावजूद अब तक इसे ठीक कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. उनकी शिकायत है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. ग्रामीणों ने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि वे सभी गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करते हैं और दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर हैं. पानी का इंतजाम करने में उनका अधिकतर समय और मेहनत खर्च हो जाती है. ऐसे में वे सरकारी योजनाओं पर निर्भर हैं. जलमीनार की खराबी ने उनकी समस्याओं को और बढ़ा दिया है. वर्तमान में ठंड के मौसम में पानी की किल्लत है, लेकिन गर्मी के दौरान स्थिति और भयावह हो सकती है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द सोलर जलमीनार को ठीक कराएं ताकि पानी की समस्या से राहत मिल सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










