स्कूल रूआर कार्यक्रम के तहत निकाली गयी प्रभात फेरी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

रूआर कार्यक्रम के तहत अब तक 45 बच्चों का कराया जा चुका है नामांकन

विज्ञापन

गुरूवार को महागामा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिल्हा के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल रुआर कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी में शिक्षक व छात्र शिक्षा ऐसी सीढ़ी है-जिससे चलती पीढ़ी है, माता-पिता करे न भूल-हर बच्चे को भेजें स्कूल…आदि स्लोगन के साथ चल रहे थे. मालूम हो कि झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा राज्य भर में 25 अप्रैल से 10 मई तक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव सुनिश्चित करने को लेकर रुआर कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इस 16 दिवसीय कार्यक्रम में हर दिन के लिए विद्यालय स्तर पर अलग-अलग गतिविधि निर्धारित की गयी है. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक तौहीद आलम ने बताया कि रुआर कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक विद्यालय में 45 बच्चों का नामांकन कराया जा चुका है. साथ ही शिशु सर्वेक्षण पंजी के आधार पर नामांकन हेतु डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं. शिक्षक रितेश रंजन ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विद्यालय प्रबंधन समिति, सरस्वती वाहिनी, माता समिति, बाल संसद, इको क्लब एवं जल सेना के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं. इस कार्यक्रम के तहत अब तक विद्यालय में आओ विद्यालय देखें दिवस, विशेष भोजन, पेंटिंग और विद्यालय आने वाले प्रथम दस बच्चों को फूल देकर सम्मानित किया जाना आदि कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है. प्रभात फेरी में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महफूज आलम, संयोजिका नसीम बेगम, रसोईया उषा देवी, रुकसाना खातून, टुनिया, ग्रामीण हरिप्रसाद यादव, पंचानंद पासवान, शिक्षक मनीष कुमार यादव, मोजीबुल हक, इनामुल हक, शाहीन जावेद, इबनुल हसन, शमीम अख्तर, मुबारक करीम एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola