सखी मंडल की दीदियों को मिली पूरक आहार की जानकारी

Updated at : 12 Apr 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
सखी मंडल की दीदियों को मिली पूरक आहार की जानकारी

सरभंगा गांव में पोषण पखवारा का आयोजन जियाजोरी आजीविका महिला संकुल संगठन ने किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महागामा प्रखंड के जियाजोरी क्लस्टर अंतर्गत सरभंगा गांव में पोषण पखवारा का आयोजन जियाजोरी आजीविका महिला संकुल संगठन ने किया. सखी मंडल की दीदियों के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य, स्वच्छता और संतुलित आहार का सेवन करने को लेकर जागरूक किया गया. महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर ‘तिरंगा भोजन’ को दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह दी गयी. मौके पर मुनगा साग और फली के औषधीय गुणों की जानकारी दी. बताया कि मुनगा न केवल आसानी से उपलब्ध और किफायती है. यह विटामिन व खनिज तत्वों से भरपूर पोषण स्रोत भी है. गर्भवती व धात्री महिलाओं को विशेष रूप से संतुलित आहार ग्रहण करने की सलाह दी गयी. सभी को भोजन से पहले हाथों की स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील की गयी. मौके पर संकुल संगठन की अध्यक्ष, आशा देवी, सचिव गुंजा देवी, कोषाध्यक्ष इंदु देवी, सिंधू कुमारी, एफएलसीआरपी हीरामनी कुमारी, बैंक सखी मीना मरांडी, फूलन देवी, सुशीला कुमारी, नीतू कुमारी, ललिता कुमारी, बीबी नागरी, सुल्ताना खातून, मुन्नी देवी व आरपी साधना कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola