एसएचजी के बीच 11 करोड़ रूपये का ऋण वितरित

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

एसबीआइ के मुख्य महाप्रबंधक, जोनल अधिकारी भी हुए कार्यक्रम शामिल

विज्ञापन

स्थानीय नगर भवन गोड्डा में भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में स्वयं सहायता समूहों के बीच ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन एसबीआइ पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक केवी बंगाराजू, देवघर जोनल उप महाप्रबंधक अभिजीत पांगरेकर, डीडीसी स्मिता टोप्पो, क्षेत्रीय प्रबंधक कामेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में 3 सौ से अधिक स्वयं सहायता समूह के बीच ऋण का वितरण किया गया. अपने संबोधन में मुख्य महाप्रबंधक बंगाराजू ने कहा कि जिला व राज्य के विकास को लेकर बैंक एवं सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु स्टेट बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया. श्री राजू ने 11 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण किया, जिसमें विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं शामिल थी. एसएचजी की महिलाओं ने भगैया सिल्क एवं अन्य उत्पादन का स्टॉल भी नगर भवन में लगाया था. श्री राजू ने सभी की जमकर तारीफ की की. कहा कि उनके ही कारण ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन पर पड साकारात्मक प्रभाव पडा है एवं बैंक द्वारा इस वित्तीय वर्ष में झारखंड राज्य में एसएचजी के प्रदान किये गये ऋण को दोगुणा कर लगभग 2000 करोड रूपये किये जाने का लक्ष्य रखा गया. डीडीसी श्रीमती टाेप्पों ने एसबीआइ के पहल की सराहना की. कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में बेहतर काम हो रहा है. स्थानीय तौर पर उत्पादन के प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार पर जोर दिया. वोकल फोर लोकल पर जोर देते हुए कहा कि वह स्वयं भी इन उत्पादों को प्रयोग में लाती है. आरएम कामेश्वर कुमार ने कहा कि सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में स्टेट बैंक प्रतिबद्धता रेखांकित किया. इस दौरान जिले के सभी बैंक सखियों को सम्मानित किया गया. मौके पर डीपीएम जेएसएलपीएस सोमेश चंद्र प्रकाश, मुख्य प्रबंधक आलोक रंजन, जितेंद्र सिंह, नीरज कुमार, योगेश लाल के साथ-साथ समूह की दीदियां मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola