संताल में तीन जिलों में संगठन को मजबूत करने की कवायद को लेकर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी

Updated at : 09 Mar 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
संताल में तीन जिलों में संगठन को मजबूत करने की कवायद को लेकर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी

ग्रामीण विकास मंत्री व विधायक दल के नेता ने भी दी संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर

विज्ञापन

गोड्डा सहित संताल में कांग्रेस संगठन का नब्ज टटोलने रविवार को कांग्रेस के राज्य संगठन प्रभारी रविवार को गोड्डा पहुंचे. के राजू के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो, कमलेश, सूबे की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सहित शमशेर आलम, पूर्व एमएलए केएन त्रिपाठी आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय वृंदावन रिशोर्ट में किया गया, जिसमें में पाकुड़, साहेबगंज और गोड्डा के जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों के साथ प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में बैठक की गयी.

राहुल गांधी के छह सूत्री संगठन सृजन कार्यक्रम पर ध्यान दें नेता व कार्यकर्ता : राजू

इस बैठक में संगठन की मजबूती के साथ-साथ के राजू ने प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संगठन मजबूती हेतु छह सूत्री कार्यक्रमों के मंत्रों पर गहन विचार-विमर्श करने को कहा. के राजू ने संगठन सृजन अभियान पर जोर दिया. राज्य के वरीय नेताओं को भी इस दिशा मे काम करने केा कहा. सूबे की ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि सत्र के समापन के बाद वे भी संताल के जिलों के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और समग्र विषयों पर चर्चा कर सांगठनिक परेशानियों को दूर करने को काम करेंगे. कार्यकर्ता व नेताओं को आ रही परेशानियों को हर संभव देखा जाएगा. इसके अलावा विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने जय भीम के नारे को बुलंद किया. हर हाल में संगठन को मजबूत करने के साथ लड़ने पर जोर दिया. कहा कि बीडीओ सीओ से घबराने की जरूरत नहीं हैं. स्वागत भाषण गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव द्वारा किया गया. नेताओं को फुल-मालाओं से स्वागत किया गया. सबों को बारी-बारी से अपनी बात को रखे जाने को कहा गया. नेताओं ने सांगठनिक परेशानियां सहित संगठन के हाल से प्रदेश संगठन प्रभारी को रूबरू कराया. मंडल व प्रखंड स्तर के नेताओं को भी देखे जाने को कहा. गठबंधन दल के मंत्री व विधायक से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ध्यान देने की मांग की गयी. इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बदल पत्रलेख के साथ केएन त्रिपाठी, प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, श्यामल किशोर सिंह आदि थे. कार्यक्रम में गोड्डा जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों सदस्य थे. वहीं पाकुड़ व साहेबगंज के कांग्रेसी भी आये हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola