2026 की पहली तिमाही में iPhone का ये मॉडल बना सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट

Published by :Ankit Anand
Published at :05 May 2026 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
iPhone 17 Q1 Sales Report 2026

iPhone 17 (Photo: Apple)

2026 की शुरुआत में स्मार्टफोन मार्केट पर Apple का जोरदार कब्जा देखने को मिला है. लिस्ट में iPhone 17 सबसे आगे रहा. Samsung ने भी कई मॉडल्स के साथ मजबूत मौजूदगी दिखाई है. Xiaomi एकमात्र ऐसा ब्रांड रहा जो Apple और Samsung के अलावा लिस्ट में जगह बना पाया.

विज्ञापन

पिछले साल सितंबर में Apple Inc. ने अपनी iPhone 17 सीरीज को ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया था. इस लाइनअप में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max जैसे तीन मॉडल आए. इनमें परफॉर्मेंस को लेकर अच्छे-खासे अपग्रेड देखने को मिले. लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि इस बार सबसे बड़ा बदलाव स्टैंडर्ड iPhone 17 में देखने को मिला था. लॉन्च के कुछ महीनों बाद अब एक नई मार्केट रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17 ने इस साल की पहली तिमाही (Q1) में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन चुका है.

iPhone के ये मॉडल्स भी नहीं रहे पीछे 

Q1 2026 में स्मार्टफोन मार्केट में Apple का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है. Counterpoint Research की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, नई लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज ने आते ही मार्केट में धूम मचा दी. खासकर iPhone 17 ने 6% ग्लोबल मार्केट शेयर के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बनकर टॉप पोजिशन हासिल की.

यही नहीं, इस सीरीज के बाकी मॉडल भी पीछे नहीं हैं. iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro ने भी शानदार परफॉर्म किया और सीधे दूसरे और तीसरे नंबर पर कब्जा जमा लिया.

टॉप 10 की लिस्ट में बाकी कौन-कौन से फोन शामिल हैं?

टॉप 10 स्मार्टफोन्स की लिस्ट में इस बार Samsung का दबदबा साफ देखने को मिला है. कंपनी के Galaxy A सीरीज के पांच मॉडल (Galaxy A07, Galaxy A56, Galaxy A36, Galaxy A17 5G और Galaxy A17 4G) लिस्ट में शामिल हैं.

वहीं दूसरी तरफ, Apple का पिछले साल का बेस फ्लैगशिप iPhone 16 भी अभी तक दमदार परफॉर्म कर रहा है. बिक्री के मामले में छठे स्थान पर बना हुआ है. लिस्ट में अगर किसी दूसरे ब्रांड ने अपनी जगह बनाई, तो वो था Xiaomi. दिलचस्प बात ये है कि इसका Redmi A5 टॉप 10 में 10वें नंबर पर पहुंच गया.

Top 10 best selling smartphones q1 2026 (photo: counterpoint)

यह भी पढ़ें: OnePlus Summer Sale का ऐलान, फोन से लेकर टैबलेट और ईयरबड्स पर मिलेगी तगड़ी डील

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola