ट्रक कंटेनर व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में कंटेनर चालक की मौत

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सुंदर नदी पुल पर सड़क दुर्घटना, सड़क निर्माण कार्य समाप्त होने के बाद सामान लेकर लौट रहा था ट्रक चालक

विज्ञापन

पथरगामा थाना क्षेत्र के सुंदर नदी पुल के पास सोमवार को तड़के सुबह तकरीबन 4:00 बजे एक कंटेनर ट्रक व ट्रैक्टर की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में कंटेनर चालक की मौत हो गयी. टक्कर इतना जोरदार था कि कंटेनर ट्रक दो हिस्से में बंट गया. बताते चलें कि कंटेनर ट्रक के चालक का केबिन सेट ट्रक के चेचिश से उजड़कर सड़क पर आ गया. वहीं ट्रैक्टर का डाला सुंदर नदी के पुल के नीचे जा गिरा. बताया जाता है कि कंटेनर ट्रक बोआरीजोर में संवेदक का सड़क निर्माण कार्य समाप्त होने के बाद दोमुंही से महेशपुर बसंतराय सड़क पर हो रहे कार्य के लिए बोआरीजोर से संवेदक का सामान लेकर बिसाहा गांव के पास जा रहा था. इस दौरान सुंदर नदी पुल होकर पथरगामा की ओर से महागामा जा रहे ट्रैक्टर एवं कंटेनर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिससे कंटेनर ट्रक व ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गये. इसमें कंटेनर ट्रक के चालक बौंसी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी 56 वर्षीय महेश्वर मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर सुंदर नदी पर कंटेनर एवं ट्रैक्टर के आमने-सामने टक्कर की सूचना मिलते ही पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व घायल चालक को उठाकर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा ले गये, जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गयी.

बेटे से होली में घर आने की कही थी बात

बताया जाता है कि मृतक महेश्वर मांझी को तीन पुत्री व दो पुत्र केदार कुमार व भोला कुमार है. तीनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है. मृतक के पुत्र भोला कुमार ने रोते बिलखते हुए बताया कि रविवार की शाम पिता से मोबाइल पर बात हुई थी. बातचीत में मृतक ने होली की छुट्टी में घर आने की बात कही थी. इधर पुलिस ने मृतक चालक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया. थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षार्थ पथरगामा थाना लाया गया है. बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे के कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola