ePaper

बाइक से गिरकर महिला गंभीय रूप से घायल, भर्ती

Updated at : 15 Nov 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक से गिरकर महिला गंभीय रूप से घायल, भर्ती

सुदरपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मलहारा गांव के पास घटना.

विज्ञापन

गोड्डा. सुदरपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मलहारा गांव निवासी गंगा देवी पति राम कुमार पंडित शनिवार को बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. बताया गया कि गंगा देवी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा से मलहारा गांव वापस लौट रही थी. इस दौरान सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में चलते हुए बाइक से गिरकर घायल हो गयी. इसके बाद स्वजन ने उसे सीएचसी सुंदरपहाड़ी में लाकर भर्ती कराया, लेकिन सीएचसी में चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं रहने के कारण उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा लाया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola