छठ पूजा की तैयारी पूरी, घाट सजधज कर तैयार.
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Oct 2025 7:23 PM
छठ व्रत को लेकर गांव में नदियों और तालाब घाटों की तैयारियां पूरी हो गई हैं। घाटों को सजाया गया है और रास्तों की साफ-सफाई व सजावट का काम अंतिम चरण में है। पूजा की सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार में भारी भीड़ देखी जा रही है, खासकर परासी चौक पर जहां फल, सब्जी और नए वस्त्र खरीदे जा रहे हैं। चै़क-चौराहों पर इतनी भीड़ थी कि बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। छठ पूजा की आस्था और उल्लास चारों ओर महसूस किया जा रहा है, और छठी मईया के गीतों से गांव-घर गुंजायमान हैं। लोग इस पावन पर्व में पूरी तरह लीन हैं।
प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी. छठ व्रत को लेकर विभिन्न नदियों और तालाब घाटों में अर्घ्य की तैयारी पूरी कर ली गयी है. साथ ही घाट सज-धज कर तैयार किये गये हैं. आवागमन वाले रास्तों को गांव के युवाओं द्वारा साफ-सफाई कर आकर्षक तरीके से सजाने की तैयारी अंतिम चरण में है. वहीं, पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार में काफी हलचल है. क्षेत्र के परासी चौक पर छठ पूजा की सामग्री को लेकर भारी भीड़ देखी गई. लोग पर्व की खरीदारी के लिए सड़कों के दोनों किनारों पर सजाई गई दुकानों पर जुटे थे. फल-सब्जी के साथ-साथ लोग नए वस्त्र भी खरीद रहे थे. इस दौरान बाजार का भाव भी काफी गर्म रहा. चौक-चौराहों पर खरीदारी करने वालों की इतनी भीड़ थी कि मुख्य चौक पर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था. छठ पूजा को लेकर चारों ओर काफी उल्लास देखने को मिल रहा है. छठी मईया के गीतों से गांव-घर गुंजायमान हो रहे हैं. लोग आस्था के इस पर्व में पूरी तरह लीन हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










