पोड़ैयाहाट में अकीदत के साथ अदा की जुमे की नमाज

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआख्वानी की

विज्ञापन

रमजान मुबारक महीने के अंतिम जुमा की नमाज शुक्रवार को पोड़ैयाहाट के मस्जिदों में अदा की गयी. इस दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से मस्जिदों के पास पुलिस फोर्स तैनात किया गया था. सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अदा की. इस दौरान रोजेदारों ने मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआख्वानी की. क्षेत्र के बासमुंडी, तालझारी, भंटोंधा, चतरा, मदुकुपी सहित अन्य स्थानों पर मस्जिदों में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा कर हर खास-ओ-आम के लिए दुआ मांगी. हर जगह प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे. मुस्लिम वर्ग के युवाओं सहित बच्चों में अलविदा जुमे को लेकर खासा उत्साह बन रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola