गोड्डा में झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव में 85% अधिवक्ताओं ने डाला वोट

सत्र 2026-2031 के लिए मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा
सत्र 2026-2031 के लिए झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव में गोड्डा जिला अधिवक्ता संघ में लगभग 85 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. गोड्डा कोर्ट परिसर में दो मतदान केन्द्रों पर कुल 486 मतदाताओं में से 416 अधिवक्ताओं ने मतदान किया. मतदान सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं चुनाव के पीठासीन अधिकारी सुशील कुमार झा ने बताया कि मतदान पूरी तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ. उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया. उन्होंने इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने पर संघ के सभी सदस्यों को बधाई भी दी. मालूम हो कि कुल 23 सदस्यों के चुनाव में 18 पुरुष और 5 महिला अधिवक्ता चुने जाएंगे। इस चुनाव में कुल 100 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं. मतदान स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




