चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Updated at : 28 Jun 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

ललमटिया थाने की पुलिस ने बड़ा खेरवानी व हुर्रासी कोयला खनन क्षेत्र में की छापेमारी

विज्ञापन

बोआरीजोर. ललमटिया थाने की पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि कांड संख्या 39/25 में ट्रांसफाॅर्मर चोरी के आरोपी बड़ा खेरवानी निवासी सोमाय पहाड़िया (45) को जेल भेज दिया है. उन्होंने कहा कि उसके ऊपर राजमहल कोल परियोजना के अधीनस्थ हुर्रासी कोयला खनन क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर चोरी का आरोप है. दूसरा आरोपी बलराम राय को जेल भेजा गया है, उसके ऊपर कांड संख्या 40/25 दर्ज था. उसके ऊपर अवैध रूप से मोटरसाइकिल से कोयला ले जाने का आरोप है. दोनों को गुप्त सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola