बसंतराय में बालू घाट के वर्चस्व को लेकर फायरिंग, पुलिस ने किया इंकार

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

झड़प की सूचना पर देर रात गयी थी बसंतराय थाने की पुलिस

विज्ञापन

बसंतराय थाना क्षेत्र के परसिया व गोरगमा के बीच देर रात दो गुटों में गोली चलने की चर्चा मंगलवार को पूरे दिन रही. इसमें दोनों ओर से गोली चली है. गोली बालू घाट से अवैध बालू उठाव में वर्चस्व को लेकर चली. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार पुलिस को आपसी झड़प की जानकारी मिली थी, जिसके बाद बसंतराय थाना की गश्ती दल द्वारा परसिया पुल के समीप मामले की जांच के लिए गयी थी. परंतु पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा और न ही गोली चलने का मामला प्रतीत हुआ. दूसरी ओर घटना के बारे में सोशल मीडिया पर मामला ट्रोल होने के बाद पुलिस ने मामले से साफ इंकार कर दिया है. मालूम हो कि हाल के दिनों में बसंतराय में बालू उठाव को लेकर झड़प की घटना हो चुकी है. बालू उठाव को लेकर बसंतराय व धोरैया थाना क्षेत्र के बालू कारोबारियों के बीच आपस में मारपीट की भी घटना हुई थी. लाठी-डंडे से लैस होकर दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था. पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया और मामला शांत हुआ है. लेकिन बालू उठाव को लेकर दोनों ओर से तनातनी अब तक बनी हुई है. बसंतराय के गेरूवा नदी में सनौर, खट्टी आदि से बालू का उठाव होता है. इन बालू घाटों से सटे बसंतराय व धोरैया थाना क्षेत्र की सीमा पड़ती है, जहां बालू उठाव बदस्तूर रूप से होता है. इसी में कभी-कभी दोनों ओर से वर्चस्व को लेकर मारपीट हो जाती है.आपसी झड़प की बात हुई थी, जिसको लेकर देर रात ही बसंतराय की गश्ती पार्टी द्वारा जांच पड़ताल की गयी थी. जानकारी के अनुसार परसिया पुल के पास आपसी झड़प की सूचना पुलिस को मिल रही थी. गोलीकांड की बात कहीं से सामने नहीं आयी है.

-मनीष कुमार यादव, थानेदार (बसंतराय)B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola