बोआरीजोर में शराब के नशे में धुत बेटे ने पीट-पीट कर पिता को मार डाला

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

हत्यारोपित बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन

गोड्डा जिले के बोआरीजोर में शराब के नशे में धुत बेटे ने पीट-पीट कर पिता को मार डाला. घटना मंगलवार की देर रात बोआरीजोर थाना क्षेत्र के ढूंढ़री गांव की है. बताया जाता है कि शराब के नशे में धुत बेटे का पिता से पैसे को लेकर विवाद हो गया. इसी बीच बेटे ने नवनिर्मित भवन के शटरिंग में लगे लकड़ी और बांस-बल्ले से पिता की बेहरमी से पिटाई कर दी. इससे मौके पर ही पिता बबलू सोरेन (60) की मौत हो गयी. इस मामले में हत्या का आरोपित बेटा बरण सोरेन (32) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतक की पत्नी तालामय मुर्मू के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. तालामय मुर्मू के अनुसार, मंगलवार की रात बबलू सोरेन खटिया बेचकर ढूंढ़री चौक से घर आया था. बरण सोरेन पिता से पैसे की मांग करने लगा. इसे लेकर बाप-बेटे में विवाद हो गया. तालामय ने बताया कि ऐसे तो हर दिन पिता व पुत्र एक साथ बैठकर शराब पीते थे, लेकिन शाम के वक्त बबलू अकेले ही शराब पीकर आया था. इसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गयी. तालामय डर के मारे घर से भाग कर छोटे बेटे को बुलाने पास ही उसके ससुराल चली गयी. जब देर रात वापस लौटकर आयी, तो पति को आंगन में मृत पड़ा हुआ पाया. बुधवार की सुबह ग्रामीण की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

क्या कहते हैं थानेदार

बाप और बेटे दोनों ने ही शराब के नशे में जमकर मारपीट की. इस दौरान बरण ने अपने पिता पर प्रहार कर दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी. पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

– ध्रुव कुूमार, थाना प्रभारी, बोआरीजोरB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola