ePaper

मोहम्मद अकमल बने झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

Updated at : 31 Dec 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
मोहम्मद अकमल बने झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

लोगों ने नये जिला उपाध्यक्ष को दी बधाई

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड के केरवार पंचायत स्थित सिदो-कान्हू स्थल में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकमल अंसारी नियुक्त किया गया. इस अवसर पर गोड्डा जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल ने नये जिला उपाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम में जिला सचिव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरगमान, पूर्व जिला अध्यक्ष कैयूम अंसारी, झारखंड आंदोलनकारी मोहम्मद रिजवान अंसारी, पथरगामा प्रखंड सचिव विजय महतो, बबलू किस्कू सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने नये जिला उपाध्यक्ष को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola