पर्वों के दौरान उपद्रवी तत्वों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर : एसडीओ

Updated:
विज्ञापन
पर्वों के दौरान उपद्रवी तत्वों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर : एसडीओ

ईद और रामनवमी को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

विज्ञापन

गोड्डा नगर थाना में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसका नेतृत्व एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने किया. बैठक का उद्देश्य आगामी ईद-उल-फितर और रामनवमी पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाना था. बैठक में एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, गोड्डा सीओ हलधर सेठीख, नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली सहित दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. एसडीओ ने कहा कि पर्वों के दौरान उपद्रवी तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों को चेतावनी दी और कहा कि शांति भंग करने वाले के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. संवेदनशील इलाकों में पुलिस द्वारा नियमित फ्लैग मार्च किया जाएगा और जुलूस मार्ग तथा भीड़भाड़ वाले चौक-चौराहों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की जाएगी. नगर निकाय को निर्देश दिया गया कि त्योहारों से पहले सभी रास्तों की सफाई, चूना छिड़काव और खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर दी जाये. एसडीओ ने शांति समिति के सदस्यों से अपील किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति मिल-जुलकर त्योहार मनाने की रही है. ईद और रामनवमी दोनों पर्व प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं. पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया कि यदि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाने को दें.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola