शांतिपूर्ण सौहार्द में मनाये इद व रामनवमी : डीएसपी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

रामनवमी, ईद व सरहुल को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

विज्ञापन

गोड्डा मुफस्सिल थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक (मु) जेपीएन चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत की गयी. बैठक में बीडीओ दयानंद जयसवाल, डीएसपी (प्र) कुमार गौरव, अंचलाधिकारी ऋषि कुमार, पुलिस निरीक्षक सदर मधुसूदन मोदक, थाना प्रभारी आनंद कुमार साह एवं क्षेत्र के मुखियागण, गणमान्य एवं आमजनों के साथ ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर पर्व को शांतिपूर्वक मनाने हेतु आज रविवार को शांति समिति की बैठक में जरूरी निर्देश दिया गया. बताया कि डीजे को लेकर पहले ही निर्देश दिया जा चुका है. बंधपत्र का पालन करने को कहा. सोशल मीडिया को लेकर भी जरूरी निर्देश दिये गये.

सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर मनायें ईद व रामनवमी

राजाभीठा थाना परिसर में रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुआ, जिसकी अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर बिशनदेव चौधरी ने किया. उन्होंने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में सभी समुदाय के लोग भाईचारा के माहौल में वर्षों से रहते हैं. सभी समुदाय के लोगों का पर्व आगामी कुछ दिनों में आने वाला है. सभी लोग भाईचारा एवं एकता की मिसाल स्थापित करते हुए पर्व को मनायें. उन्होंने कहा कि एक अप्रैल को सरहुल, 31 मार्च को ईद एवं 6 अप्रैल को रामनवमी का पर्व है. उन्होंने कहा कि ईद पर्व के दौरान नमाज स्थल पर पुलिस की निगरानी रहेगी. रामनवमी पर्व के दौरान भी पुलिस की नजर रहेगी और रामनवमी का जुलूस निर्धारित रास्ते से निकालने का निर्देश दिया गया. मौके पर थाना प्रभारी अशोक कुमार, जिला परिषद सदस्य दिनेश मुर्मू, झामुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष ताला बाबू हांसदा, मुखिया सुखलाल सोरेन, महेंद्र किस्कू, गयाराम सेन, इस्लाम अंसारी, प्रदीप कुमार दत्ता, संजय मंडल, हुसैन अंसारी, आलोक पंडित, अरविंद मरांडी, जर्मन बास्की, दीपक मरांडी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola