पोड़ैयाहाट में एक सप्ताह से जलापूर्ति योजना के तहत नहीं मिल रहा है आम लोगों को पानी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Apr 2024 9:58 PM
पेयजल की समस्या से तीन हजार आबादी प्रभावित, पानी के लिए मचा हाहाकार
गोड्डा, पोड़ैयाहाट भीषण गर्मी की शुरूआत हो चुकी है और पोड़ैयाहाट में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पोड़ैयाहाट वासियों को लगभग एक सप्ताह से शहरी जलापूर्ति योजना के तहत बना पानी टंकी का लाभ नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों के लिए पेयजल आपूर्ति ठप पड़ा हुआ है. 10 करोड़ की लागत से बना 1,44000 लीटर का पानी टंकी का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है. कभी-कभार पानी की सप्लाई की जाती है. लेकिन बीते एक सप्ताह से पानी का सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने मामले को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है. ग्रामीण डबलू भगत, राजेश दे, भुवन दे ने कहा कि सरकार के करोड़ों खर्च के बावजूद आम लोगों के बीच पानी नहीं पहुंचना, कई सवालों को जन्म दे रहा है. आखिर इतनी राशि खर्च के बावजूद सरकारी योजना का लाभ आम लोगों तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा है. लोग एक सप्ताह से पानी के लिए परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










