चिलचिलाती धूप में न्यायिक पदाधिकारियों ने लोगों को पिलाया पानी, बांटे ओआरएस घोल

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डालसा के निर्देश पर सिविल कोर्ट के सामने लगाया गया पेयजल वितरण शिविर

विज्ञापन

डालसा के निर्देश पर सिविल कोर्ट के सामने पेयजल वितरण शिविर लगाया गया. चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोगों के बीच सैकड़ों पानी की बोतलें बांटी गयी. साथ ही बड़ी संख्या में ओआरएस के घोल के पैकेट बांटे गये. कार्यक्रम की शुरूआत पीडीजे सह डालसा के अध्यक्ष रमेश कुमार के हाथाें हुई. उन्हाेंने पैदल चल रहे निर्धन, रिक्शा चालक, ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी आदि के बीच पानी की बोतलें तथा पैकेट आदि का वितरण पीडीजे सहित न्यायिक अधिकारियों ने बखूबी किया. इससे लोगों ने राहत की सांस ली. बताते चलें कि गुरुवार को गोड्डा में काफी चिलचिलाती धूप रही. लोग धूप व गर्मी से परेशान रहे. ऐसे में यह शिविर लोगो के लिए काफी सुकून देने वाला रहा.

डालसा की ओर से की गयी बेहतरीन पहल : पीडीजे

वितरण के दौरान पीडीजे श्री कुमार ने बताया कि यह पहल डालसा की ओर से की गयी है. कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा. प्यासे लोगों को पानी पिलाना पुण्य का काम है. लोगो को इससे सीख लेने की आवश्यकता है. इस प्रकार का प्रयास डालसा द्वारा आगे भी किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान पीडीजे के साथ-साथ परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशिभूषण शर्मा, एसीजेएम प्रताप चन्द्रा, डालसा सचिव दीपक कुमार, रजिस्टार सतीश मुंडा, एलएडीसी आदि ने किया. वहीं परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि झालसा के निर्देश पर आयोजित इस शिविर से चिलचिलाती धूप में दूर-दराज क्षेत्र से कोर्ट आने वाले लोगों, स्थानीय मजदूरों, ठेला चालकों सहित आम राहगीरों ,वंचितों , बाजार आने वाले लोगों, धूप में ड्यूटी करने वाले पुलिस को बहुत राहत मिलेगा. इस अवसर पर एलएडीसी संजय कुमार सहाय, राहुल कुमार, रितेश कुमार, लिली कुमारी, पीएलवी नवीन कुमार, अविनाश, इंतेखाब, धनंजय, लोबिन, जायसवाल मांझी, अजय टुडू, बासुदेव, हसीब, सहित राकेश कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रधान मरांडी, प्रीतम कुमार सहित अनेक कर्मी सहयाेग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola