जिला प्रशासन की टीम ने बारकोप मोड़ के पास बालू लदा हाइवा किया जब्त

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चालान मांगने पर चालक ने मौके पर नहीं प्रस्तुत किया चालान

विज्ञापन

डीसी के निर्देश पर मंगलवार की देर रात्रि गठित जिला प्रशासन की टीम ने पथरगामा थाना क्षेत्र के बारकोप मोड़ के पास बालू लोड हाइवा को जब्त किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैजनाथ उरांव, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गोड्डा रितेश कुमार जायसवाल, माइनिंग इंस्पेक्टर प्रभात कुणाल एवं सीओ कोकिला कुमारी ने गोड्डा की ओर से महागामा की तरफ जा रहे बालू लदे हाइवा वाहन संख्या जेएच O4 एडी 5489 को बारकोप मोड़ के पास रोका. इस दौरान जिला प्रशासन की टीम द्वारा बालू लोड का चालान मांगा गया. इसके बाद चालक द्वारा मौके पर चालान प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने बालू लदे हाइवा वाहन को पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार के हवाले कर दिया. इस दौरान पुलिस बालू लोड हाइवा वाहन को जब्त कर पथरगामा थाना ले गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी मनोहर कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जिला टीम एवं प्रखंड प्रशासन द्वारा पकड़े गये बालू लदे हाइवा को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. बताया कि जब्त हाइवा पर कार्रवाई के लिए अब तक थाने में किसी प्रकार का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola