रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत गंभीर, देर रात हुई मौत

Updated at : 08 Mar 2025 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत गंभीर, देर रात हुई मौत

अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में कोताही का परिजनों ने लगाया आरोप

विज्ञापन

महागामा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल महागामा में प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर गंभीर हालत में रेफर बाबुपूर समरी गांव की 21 वर्षीय महिला फरहत की मौत बीती रात हो गयी. घटना के बाद मृतका के आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक पर समय पर रेफर नहीं करने व इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. मृतक के परिजनों ने बताया कि बीती शाम साढ़े पांच बजे के महिला को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था. इसके बाद बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया. सात बजे शाम में ही महिला की तबीयत बिगड़ गयी.पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने डिलिवरी के बाद चार घंटे विलंब से रेफर किया, जिससे नवजात के मां की हालत बिगड़ गयी. इस दौरान सदर अस्पताल गोड्डा पहुंचने के बाद चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने महागामा अस्पताल में व्याप्त चिकित्सा व्यवस्था को लेकर आक्रोश व्यक्त किया. परिजनों ने कहा कि चिकित्सा द्वारा समय पर रेफर नहीं किया गया. इस कारण महिला की मौत हो गयी. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक भी अपने कक्ष में सोते रहे और मरीज पर ध्यान नहीं दिया. रेफर करने के बाद भी प्रसव वार्ड में तैनात नर्स द्वारा आर्डर नहीं मिलने की बात कहकर मरीज को रोके रखा. महिला की मौत के बाद मृतिका के शव को परिजन गांव ले गये. मौके पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. चिकित्सक द्वारा समय पर रेफर नहीं किए जाने के मामले को लेकर चिकित्सा प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि प्रसव के कुछ देर बाद रक्तस्राव होने से महिला की गंभीर स्थिति हो गयी थी. इसके बाद उसे रेफर कर दिया गया था. लेकिन परिजन उसे समय पर सदर अस्पताल नहीं ले गये. वहीं चिकित्सा प्रभारी ने ड्यूटी के दौरान चिकित्सक के सोने और इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप से इनकार किया है. इधर, अस्पताल में चिकित्सक द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने के मामले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय लोगों ने कहा कि इसके पहले भी जच्चा बच्चा के इलाज में अस्पताल में लापरवाही बरतने के मामले उजागर होने के बावजूद भी अस्पताल में चिकित्सीय व्यवस्था में दिन-ब-दिन हो रही गिरावट में कोई सुधार नहीं हुआ है. इसको लेकर लोगों ने रोष व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola