Godda: गांधी मैदान में गूंजेगा देशभक्ति का जयघोष,मंत्री संजय प्रसाद यादव फहराएंगे तिरंगा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोड्डा गांधी मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह. मंत्री संजय प्रसाद यादव फहराएंगे राष्ट्र ध्वज. देशभक्ति के रंग में रंगेगा मैदान.

विज्ञापन

गोड्डा. 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को गोड्डा के गांधी मैदान में जिलास्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा. राज्य के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे. जिला प्रशासन के अनुसार, मंत्री संजय प्रसाद यादव पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र गोड्डा में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे.

विज्ञापन

समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा सरकारी विभागों की ओर से विकास योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली जायेंगी.

देशभक्ति के रंग में रंगेगा गांधी मैदान

समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. गांधी मैदान को तिरंगे और फूलों से सजाया गया है. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जायेगी. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्ट भी किया गया है.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola