रेल मंत्री से मिलकर पीड़ितों ने की रेलवे लाइन चेंज करने की मांग

Updated at : 21 Mar 2025 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
रेल मंत्री से मिलकर पीड़ितों ने की रेलवे लाइन चेंज करने की मांग

कई गरीब व असहाय हो जायेंगे बेघर

विज्ञापन

रेलवे विभाग द्वारा मेहरमा रेल लाइन बिछाने को लेकर सर्वे कर लिया गया है. रेलवे विभाग की ओर से इस बार के किये गये सर्वे से सैकड़ों लोगों का घर उजड़ रहा है. ऐसे में कई गरीब असहाय बेघर हो जाएंगे. इसको लेकर शुक्रवार की सुबह कॉमरेड अशोक साह व पीड़ित रैयत प्रभाष राम ने दिल्ली पहुंचकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उन्हें नये सर्वे में रेलवे रूट को बदलते हुए पुराने सर्वे के आधार पर रेलवे लाइन बिछाने की मांग को रखते हुए ज्ञापन सौंपा.

पुराने सर्वे के आधार पर ही रेलवे लाइन बिछाने की मांग

बातों को रखते हुए बताया कि पुराने सर्वे के आधार पर जिस रूट से रेल गुजरने को लेकर सर्वे किया गया था, उस रूट से 10-20 घर भी नहीं उजड़ रहे थे. मगर नये सर्वे के आधार पर अगर रेलवे लाइन को बिछाया गया, तो दर्जनभर गांव के सैकड़ों घर उजड़ जाएंगे. इसमें कई लोग बेघर हो जाएंगे. बातों को रखते हुए कहा कि कई ऐसे भी गरीब असहाय हैं, जो दूसरे की जमीन खरीदकर घर बनाये हैं. अगर उनका घर उजड़ जाएगा तो वह बिल्कुल बेघर हो जाएंगे. इनलोगों की बातों को सुनने के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि सरकार की यह मनसा नहीं है कि किसी के घर को उजाड़कर कार्य किया जाये. रेल मंत्री ने अश्वासन देते हुए कहा कि आपके क्षेत्र के सांसद डॉ निशिकांत दुबे से बात की जायेगी. अगर ऐसी बातें है, तो विचार किया जाएगा, ताकि कोई व्यक्ति बेघर न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola