रात को पांच घंटे तक आती-जाती रही बिजली

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

तेज धूप व हिट वेव में जिले वासियों का जीना हुआ दुश्वार

विज्ञापन

गोड्डा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर उपभोक्ताओं को बिजली आंख दिखाने लगी है. बिजली आपूर्ति में बदतर हालत की वजह से मंगलवार को दिनभर शहर के लोग हांफते रहे. बिजली विभाग अपने पुराने अंदाज में दिखा. मगर आम जन लगातार चल रहे हिट वेव से परेशान दिखे. दरअसल दिन को तो विभाग अपने काम का रोना रोते हुए बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित रखा, मगर बीती रात तो आपूर्ति ने ऐसा गुल खिलाया कि लोगों की नींद चली गयी. रात के 9 बजे से लेकर दो बजे के बीच लगभग छह घंटे के दौरान 10 से 12 बार बिजली हर आधे घंटे में ट्रिप करती रही. गर्मी से बेहाल उपभोक्ताओं ने रात को छत पर टहल कर अपना समय गुजारा.

मेंटनेंस के लिए दिन में आपूर्ति रही बाधित

बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस को लेकर मंगलवार को बिजली काटने की सूचना प्रेषित किया. इस क्रम में शहर के वन एवं फीडर तीन में मेंटनेंस का कार्य आरंभ किया गया. दिन के करीब 10.30 बजे बिजली काट दी गयी. करीब तीन बजे तक लगातार बिजली सप्लाई बाधित रखा गया. पुन: दिन के 3:30 में बिजली काट लिया गया, जाे शाम 6 बजे चालू किया गया. इस क्रम में ग्रामीण क्षेत्र के बिजली वायर काे सुव्यवस्थित करने का काम किया गया, जिस कारण बिजली पूरी तरह से कटी रही.

महज 10 से 11 मेगावाट ही मिल पा रही है बिजली

बताया गया कि फिलहाल 10 से 11 मेगावाट बिजली की ही सप्लाई की जा रही है. यह भी बताया गया कि तेनुघाट से एक युनिट के फेल हो जाने की वजह से बिजली पर संकट आ गया है. जिले को करीब 30 से 40 मेगावाट बिजली के स्थान पर मात्र 10 मेगावाट बिजली की आपूर्ति से लोगों के शरीर से पसीना निकाल कर रख दिया है. शहर से लेकर गांव के लोग बिजली की बदहाली पर लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म में भी अपनी गर्मी निकालते दिख रहे है.

‘मेंटनेंस की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित किया गया था. ग्रामीण क्षेत्रों में लगे वायर को ठीक किया जा रहा है.’

-राजेश कुमार मिश्रा, अभियंताB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola